बदायूं, अक्टूबर 10 -- Badaun News: बिल्सी। विधायक हरीश शाक्य ने बिल्सी स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई की। इसमें विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और नगर से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। विधायक ने फरियादियों की शिकायतें सुनकर संबंधित अधिकारियों को फोन पर उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में बिजली, राजस्व, पेंशन, आवास, राशन कार्ड, सड़क और नाली निर्माण से संबंधित शिकायतें प्रमुखता से सामने आईं। विधायक ने लोगों को समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि जनता की सेवा करना उनकी जिम्मेदारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...