बदायूं, जुलाई 4 -- Badaun News: बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या में स्थित गोशाला सरस्वती शिशु मंदिर में लोकार्पण, धार्मिक अनुष्ठान एवं नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत को लेकर प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि रहे विधायक हरीश शाक्य ने विद्यालय में कक्ष निर्माण के लिए अपनी विधायक निधि से उपलब्ध कराई गई पांच लाख रुपये की धनराशि से निर्मित नवीन कक्ष का लोकार्पण किया। उन्होंने कक्ष का निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक एवं व्यवस्थागत गतिविधियों की सराहना की।लोकार्पण के बाद विद्यालय परिसर में श्रद्धापूर्वक सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, अभिभावकों एवं नगर के गणमान्य लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद स्वरूप भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। विद्यालय प्रबंधन...