बदायूं, सितम्बर 18 -- Badaun News: तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी-खौंसारा में मुख्य रोड पर स्थित श्री बलदाऊ जी महाराज के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हर वर्ष लगने वाले प्राचीन देवछठ मेले का उद्घाटन विधायक हरीश शाक्य ने फीता काट कर किया। उन्होने कहा कि मेला हमारी भारतीय संस्कृति को याद दिलाते हैं। इससे देश में भाईचारे और आपसी सौंहार्द भी बढ़ता है। आयोजकों ने बताया कि इस बार मेला 10 अक्तूबर तक आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर मेला प्रबंधक रामजीमल शर्मा, मेला अध्यक्ष अनिल शर्मा, पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सागर, रजनीश शर्मा, लक्ष्मण दत्त शर्मा, लवकुमार शर्मा, कुश शर्मा, आचार्य ललित शर्मा, ग्रीश पाल सिसौ्दिया, आदित्य माहेश्वरी, राहुल देव शाक्य, पीयूष राठी, लोकेश वार्ष्णेय, तेजस्वी सागर सहित मेला कमेटी के सदस्य और ग्रामीण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...