Badaun News: विधायक ने आंगनबाड़ी एवं सहायिकाओं को बांटे नियुक्ति पत्र
बदायूं, सितम्बर 8 -- Badaun News: दातागंज। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने नवनियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किये। विधायक ने सभी नवनियुक्त आंगनबाड़ी एवं सहायिकाओं को उज्ज्वल भविष्य के लिये शुभकामनायें दी। विधायक ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और सहायिकायें ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा की मजबूत रीढ़ हैं। नौनिहालों की आरंभिक शिक्षा, समुचित पोषण एवं गर्भवती, धात्री माताओं की देखभाल तय करने में इनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पोषण अभियान को जन-आंदोलन का रूप दिया गया है। विधायक ने नवनियुक्त आंगनबाड़ी एवं सहायिकाओं से पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता और सेवाभाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.