Badaun News: विद्युत निगम की नीतियों के विरोध में व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन
बदायूं, जुलाई 16 -- Badaun News: बिसौली, संवाददाता। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के प्रांतीय आह्वान पर बुधवार को नगर इकाई ने विद्युत निगम की जनविरोधी नीतियों और बढ़ते आर्थिक बोझ के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। जिलाध्यक्ष नवनीत गुप्ता के निर्देशन में नगर अध्यक्ष कृष्णावतार शर्मा के नेतृत्व में व्यापारी तहसील पहुंचे और एसडीएम की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। नगर अध्यक्ष कृष्णावतार शर्मा ने कहा दो किलोवाट तक के बिजली कनेक्शनों के मीटर शुल्क को 750 रुपये से बढ़ाकर 5300 रुपये कर दिया गया है, जो अनुचित है। उन्होंने इस बढ़ोतरी को तत्काल वापस लेने और बिना उपभोक्ताओं की सहमति के बढ़ाए गए बिजली लोड को निरस्त करने की मांग की। यह भी पढ़ें- Maharajganj News:...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.