Badaun News: विद्यालय का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाला गिरफ्तार
बदायूं, अगस्त 28 -- Badaun News: बिनावर। संविलियन विद्यालय का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान मिले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले की जांच अभी जारी है। मामला बिनावर थाना क्षेत्र के गांव दियोरीजीत स्थित संविलियन विद्यालय का है। 19 अगस्त को विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय कुमार शर्मा ने पुलिस को लिखित तहरीर दी थी। इसमें आरोप लगाया गया कि एक व्यक्ति ने विद्यालय का वीडियो आपराधिक आशय से बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.