Badaun News: विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया
बदायूं, अक्टूबर 22 -- Badaun News: अलापुर। जगत ब्लॉक की न्याय पंचायत मलगांव के प्राथमिक विद्यालय मियागंज प्राचीन में बुधवार को शिक्षक संकुल की मासिक बैठक की गयी। जिसमें परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं विद्यालयों को निपुण बनाने के उद्देश्य से संचालित विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों एवं विभागीय योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। निपुण भारत मिशन के तहत निर्धारित निपुण लक्ष्यों की प्राप्ति, प्रभावी शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया, प्रिंट-समृद्ध कक्षा-कक्ष, टीएलएम (शिक्षण-अधिगम सामग्री) के उपयोग, बाल वाटिका के संचालन एवं पंजीकरण, बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान को सुदृढ़ करने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। इंचार्ज प्रधानाध्यापिका नंदिनी बरनवाल, नोडल शिक्षक आदेश कुमार, अमित उपाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.