Badaun News: विदुर और उद्धव के संवाद का भावपूर्ण प्रसंग सुनाया
बदायूं, अक्टूबर 9 -- Badaun News: कछला स्टैंड स्थित ज्वाला प्रसाद जैन स्कूल में चल रही श्रीमद्भागवत कथा का विश्राम दिवस भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ। पुष्कर पीठाधीश्वर रामचंद्राचार्य महाराज ने श्रद्धालुओं को भागवत कथा का रसपान कराया। नगर के सिद्धपीठ श्रीबालाजी धाम के महंत मटरूमल शर्मा महाराज की ओर से आयोजित श्रीमदभागवत कथा में रामचंद्राचार्य महाराज ने विदुर और उद्धव के संवाद का प्रसंग सुनाया। बताया कि उद्धव से भगवान के धरा धाम छोड़ने का समाचार पाकर विदुर अत्यंत दुखी हुए। विदुर ने कहा कि भगवान इतने समय तक उनके बीच रहे, लेकिन वे उन्हें पहचान नहीं सके। उद्धव ने बताया कि भगवान ने जाते समय कई बार विदुर को याद किया और उन्हें कथा सुनाने के लिए मैत्रेय ऋषि को नियुक्त किया है। कथा के मुख्य श्रोता और यजमान हनुमान जी महाराज प्रतिदिन सिद्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.