Badaun News: विजिलेंस की छापेमारी में लाइन पर मिलीं कटिया, 50 पर मुकदमा
बदायूं, अक्टूबर 21 -- Badaun News: बदायूं। जिले में बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ विद्युत निगम की ओर से अभियान तेज कर दिया गया है। विद्युत निगम की विजिलेंस टीम रोजाना छापेमारी कर रही है। विजिलेंस की छापेमारी में बिजली चोरी के खिलाफ 50 और लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया। विजिलेंस की इस छापेमारी के दौरान बिजली चोरी करने वालों में खलबली मची रही। सोमवार की रात से लेकर मंगलवार को भोर तक विद्युत निगम की ओर से विजिलेंस की टीम ने छापेमारी की। रात के अंधेरे और भोर के समय में की गई छापेमारी के दौरान जिले के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की गई। छापेमारी अभियान के दौरान सैदपुर क्षेत्र में अवर अभियंता जसवीर सिंह के नेतृत्व में तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया। यह भी पढ़ें- Badaun News: विजिलेंस की छापेमारी, बिजली चोरों पर कार्रवाईविभिन्न क्षेत्रों में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.