Badaun News: विकास कार्यों में भ्रष्टाचार, प्रधान सचिव समेत तीन पर मुकदमा
बदायूं, अगस्त 24 -- Badaun News: विकास कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोप में न्यायालय के आदेश पर ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान और पूर्व ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। तीनों पर सरकारी धन के दुरुपयोग, फर्जी हस्ताक्षर कर रकम निकालने, पात्रों के नाम आवास सूची से हटाने, साफ-सफाई और विकास कार्यों में गड़बड़ी के आरोप हैं। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के मानपुर निवासी सरवीर सिंह ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर भ्रष्टाचार की शिकायत की। उन्होंने ग्राम पंचायत सचिव स्वर्णकेश यादव, ग्राम प्रधान सर्वेश कुमार और चन्द्रपाल के खिलाफ आरोप लगाए। शिकायत में कहा गया कि सार्वजनिक शौचालय निर्माण के बाद चार वर्ष से बंद है और पानी की उचित व्यवस्था नहीं है। यह भी पढ़ें- Rampur News: विकास कार्यों की शिकायत प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.