Badaun News: वाहन के इंतजार में खड़ी महिला की रोडवेज बस की टक्कर से मौत
बदायूं, अगस्त 19 -- Badaun News: घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही महिला को रोडवेज बस ने साइड मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां से सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। सैफई ले जाते समय रास्ते में महिला की मौत हो गई। दातागंज कोतवाली क्षेत्र में बेलाडांडी पेट्रोल पंप के पास सोमवार को हादसा हुआ। कोतवाली क्षेत्र के कलौरा गांव के रहने वाले नेत्रपाल की 48 वर्षीय पत्नी आरती घर जाने के लिए पुलिया के पास वाहन का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान वहां से गुजर रही रोडवेज बस ने उन्हें साइड मार दी। हादसे में आरती गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिवार के लोगों को जानकारी मिलने पर उन्हें दातागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने आरती को सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.