Badaun News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
बदायूं, अक्टूबर 20 -- Badaun News: बदायूं। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। परिवार वालों ने बताया कि अज्ञात पिकअप वाहन ने टक्कर मारी है। युवक की मौत के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसा कादरचौक थाना क्षेत्र के असरासी व रमजानपुर गांव के बीच स्थित धर्म कांटे के पास हुआ। थाना क्षेत्र के भमुईया गांव के रहने वाले अमन पुत्र न्नकू उर्फ सिद्दीकी बाइक से जरूरी काम से जा रहे थे। इसी दौरान वह पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने अमन को अस्पताल भिजवाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने परिवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.