Badaun News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत,साथी घायल
बदायूं, अगस्त 27 -- Badaun News: बदायूं। बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। दोनों युवक खितौरा से दुकान का सामान लेकर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। हादसा सहसवान कोतवाली के बिसौली रोड स्थित बहावलपुर व तिगरा गांव के बीच हुआ। सिसवन कोतवाली इलाके के होतीपुर गांव के रहने वाले सुभाष यादव, 26 वर्ष, पुत्र श्याम सिंह, अपने गांव के ही रहने वाले सोनपाल, 45 वर्ष, पुत्र भागीरथ सिंह, के साथ उघैती थाना क्षेत्र के खितौरा में सोनपाल की दुकान का सामान खरीदने के बाद बाइक से घर वापस लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- Begusarai News: युवक का शव पहुंचते ही शोक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.