बदायूं, नवम्बर 16 -- Badaun News: बदायूं। गंगा एक्सप्रेसवे पर गुजर रहे एक वाहन की टक्कर से टोल बूथ पर लगा प्रोफाइलर टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि उपकरण को काफी नुकसान पहुंचा। घटना के बाद टोल प्रबंधन ने वाहन चालक के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उघैती थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 146 स्थित करनपुर टोल प्लाजा के प्रवेश बूथ नंबर आठ पर 14 नवंबर की रात करीब 1:43 बजे घटना हुई। टोल प्लाजा के इंचार्ज मोहित प्रताप ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उत्तराखंड नंबर का भारी वाहन टोल प्लाजा से गुजर रहा था। इसी दौरान चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बूथ पर लगे ऊंचाई मापने वाले उपकरण में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि उपकरण टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना से टोल प्लाजा की संपत्ति...