Badaun News: वार्षिक खेल उत्सव में ब्लू हाउस विजेता घोषित
बदायूं, नवम्बर 25 -- Badaun News: सहसवान, संवाददाता। अल-हफीज एजुकेशनल एकेडमी में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। वार्षिक खेल उत्सव में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ब्लू हाउस विजेता रहा, जबकि रेड हाउस प्रथम, येलो हाउस द्वितीय और ग्रीन हाउस तृतीय स्थान पर रहा।दो दिन चले खेल उत्सव में विद्यार्थियों के बीच 100 मीटर दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक, भाला फेंक, वॉलीबॉल और खो-खो सहित अन्य गेम कराये गये। समापन समारोह में चेयरमैन कलीमुल हफीज ने बच्चों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें खेल और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए हर संभव सुविधा और जरूरतें पूरी करने का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- Auraiya News: दौड़, ऊंची कूद और भाला फेंक में विद्यार्थियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.