Badaun News: वन विभाग की अनदेखी से हरे पेड़ों पर चल रहा आरा
बदायूं, अक्टूबर 8 -- Badaun News: फतेहगढ़ रोड के आसपास हरे-भरे पेड़ों की कटाई को लेकर वन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कुछ स्थानों पर बिना अनुमति हरे पेड़ों को काटकर लकड़ी का कारोबार किया जा रहा है। लगातार पेड़ों की कटाई के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं होने की बात भी सामने आ रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पेड़ों को काटने के बाद लकड़ी वाहनों के जरिए दूसरे स्थानों पर भेजी जाती है। आरोप है कि कई मामलों में पेड़ काटने से पहले अनुमति और जरूरी अभिलेखों की जांच नहीं की जाती। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। लोगों का कहना है कि यदि थाना उसावां क्षेत्र में आने वाले उसावां-फतेहगढ़ रोड के आसपास बिना अनुमति पेड़ों की कटाई हो रही है तो वन विभाग को इसकी जानकारी समय रहते क्यों नहीं ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.