बदायूं, जुलाई 2 -- Badaun News: बदायूं/बिसौली, संवाददाता। वन महोत्सव का आगज हो गया। सदर रेंज, सहसवान रेंज, दातांगज रेंज के अलावा बिसौली रेंज में वन विभाग के अधिकारियों ने पौधरोपण किया एवं इनके संरक्षण का संकल्प लिया। वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम साल में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिये। यह भी पढ़ें- 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से हरित कन्नौज का संकल्पपौधरोपण कार्यक्रम बिसौली तहसील क्षेत्र गांव पेंगा भीकमपुर स्थित गंगा देवी इंटर कॉलेज परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां वन विभाग की ओर से गोष्ठी आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और जल संरक्षण के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिये अधिक से अधिक पौधे लगाना...