बदायूं, अक्टूबर 27 -- Badaun News: वजीरगंज। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सोमवार को नगर में शोभायात्रा निकाली गई। इसका शुभारंभ शाम पांच बजे लक्ष्मी नारायण मंदिर से सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने किया। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां और प्रसिद्ध राज बैंड लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। प्रभु श्रीराम और महर्षि वाल्मीकि के जयकारों से नगर गूंज उठा। शोभायात्रा लक्ष्मी नारायण मंदिर से शुरू होकर एमएफ हाईवे, आंवला रोड और महर्षि वाल्मीकि मंदिर होते हुए मुख्य बाजार से गुजरी। नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। भगवान महर्षि वाल्मीकि के साथ कान्हा जी, खाटू श्याम बाबा और शनिदेव की झांकियां भी शामिल रहीं। संस्थापक लल्ला गुप्ता, राजीव कुमार वाल्मीकि, समिति अध्यक्ष धर्मवीर वाल्मीकि और उपाध्यक्ष फिरोज कुमार, अशोक कुमार, गम्मन लाल, सुनील कुमार, सुभा...