बदायूं, जुलाई 24 -- Badaun News: मूसाझाग, संवाददाता। डेयरी के लिए लोन कराने के नाम पर रुपये लेने के बाद रकम वापस मांगने पर दो लोगों पर गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव मोहम्मदनगर सुलरा का है।

आरोपियों का विवरण गांव निवासी पप्पू बौद्ध ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव उलैपिया निवासी राजकपूर और गांव शहबाजपुर निवासी सुनील कुमार ने डेयरी के लिए लोन कराने का भरोसा देकर उनसे रुपये ले लिए थे। काफी समय बीतने के बाद भी लोन स्वीकृत नहीं हुआ। इस पर उन्होंने कई बार अपने रुपये वापस मांगे, लेकिन दोनों आरोपी आज-कल कहकर टालते रहे।

घटना का विवरण पीड़ित का आरोप है कि 21 जुलाई को राजकपूर और सुनील कुमार...