Badaun News: लेनदेन के विवाद में चार लोगों पर मारपीट का मुकदमा
बदायूं, सितम्बर 5 -- Badaun News: रुपये के लेनदेन के विवाद में चार लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि बचाने पहुंची पीड़ित की मां और भाभी के साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद दोबारा गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। मामला दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव कोली का है। यहां के रहने वाले इतवारी ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी गांव के सर्वेश से मित्रता थी और दोनों के बीच रुपये का लेनदेन था। रुपये वापस मांगने पर सर्वेश टालमटोल करता रहा। 15 अगस्त को रुपये मांगने पर सर्वेश ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह अपने परिजनों विजेंद्र, सरवेंद्र और कृष्णपाल के साथ लाठी-डंडे व लोहे की रॉड लेकर घर में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.