बदायूं, अक्टूबर 11 -- Badaun News: जिले के 800 शिक्षकों का करीब 50 लाख का एरियर लेखा विभाग में अटका है। शिक्षक एरियर के भुगतान के लिये लगातार लेखा के चक्कर काट रहे हैं, इसके बाद भी बकाया एरियर नहीं मिला है। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने शिक्षकों के बकाया एरियर भुगतान के लिये आवाज बुलंद की है। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला संयोजक दुष्यंत रघुवंशी ने कहा कि लेखा विभाग के कर्मचारी और अधिकारी जानबूझकर एरियर से संबंधित फाइलों को दबाकर बैठे हैं और भुगतान प्रक्रिया में बेवजह की तकनीकी अड़चनें पैदा कर रहे हैं। सह संयोजक प्रदीप कुमार ने कहा कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होने के बावजूद फाइलों को आगे न बढ़ाना विभाग की नीयत पर गंभीर सवाल खड़े करता है। कहा कि लेखा विभाग पूरी तरह से शिक्षकों के उत्पीड़न पर उतारू है। जानबूझकर फाइलों को अटकाया गया है जिससे ...