बदायूं, अक्टूबर 9 -- Badaun News: उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर आंदोलन का अगला चरण गुरुवार से शुरू हो गया। जनपद की पांच तहसील के लेखपालों ने लेखपाल स्तर पर संपादित किये जाने वाले विभिन्न ऑनलाइन कार्यों का पूर्ण बहिष्कार कर दिया। जिससे राजस्व विभाग का कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है। सदर तहसील में लेखपाल संघ जिला अध्यक्ष भोजराज सिंह, जिला मंत्री कमल कुमार सिंह, तहसील अध्यक्ष सत्येंद्र पाल एवं तहसील मंत्री कुलदीप भारद्वाज के नेतृत्व में सभी लेखपालों ने सरकारी वाट्सएप ग्रुप से बाहर निकलते हुये लेखपाल स्तर पर किये जाने वाले सभी ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार कर दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस चरण के तहत आय, जाति एवं निवास प्रमाण-पत्र, विरासत रिपोर्ट, फार्मर रजिस्ट्रेशन, विभिन्न प्रकार के सत्यापन सहित लेखपाल स्तर के अन्य ...