Badaun News: लेखपालों की हड़ताल से अटके 10,222 आय, जाति, निवास
बदायूं, अक्टूबर 10 -- Badaun News: बदायूं। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय आह्वान पर सदर, दातागंज, सहसवान, बिल्सी, बिसौली के लेखपाल 2800 ग्रेड पे समेत आठ सूत्रीय मांगों को लेकर 22 सितंबर से हड़ताल पर हैं। लेखपालों के कड़े रुख के कारण आम जनता को मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। लेखपालों द्वारा ऑनलाइन रिपोर्ट लगाने से साफ मना करने के बाद, अब तक जिले में 10,222 आय, जाति और सामान्य निवास प्रमाण पत्र अटक गये हैं। इसके चलते तमाम आवेदक नौकरियों के लिये आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। इसके अलावा प्रमाण पत्र अटकने से स्कूली छात्र-छात्राओं को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष भोजराज यादव का कहना है कि सरकार ने अगर हम लोगों की लंबित मांगें पूर्ण नहीं की तो 26 अक्टूबर से पूर्ण कलम बंद हड़ताल पर चले जाएंगे। अगर लेखपाल ऐसा करते हैं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.