Badaun News: लिफ्ट मांगकर व्यापारी की जेब काटी 11,500 रुपए लेकर फरार
बदायूं, जुलाई 26 -- Badaun News: उसावां, संवाददाता। लिफ्ट मांगकर बाइक पर बैठे युवक ने व्यापारी की जेब से Rs.24,500 रुपए पार कर दिया। भागने के दौरान Rs.13 हजार नीचे गिर गए, जिन्हें व्यापारी ने उठा लिया और Rs.11,500 रुपये लेकर आरोपी फरार हो गया।। सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। उसावां कस्बे के राजीव गुप्ता बाइक से म्याऊं की ओर जा रहे थे। हजारा मोड़ के पास दो अज्ञात युवकों ने उनसे लिफ्ट मांगी। एक युवक उनकी बाइक पर बैठ गया, जबकि उसका साथी दूसरी बाइक से पीछे-पीछे चलता रहा। रास्ते में युवक ने अपनी मां के बीमार होने और मेडिकल स्टोर से दवा लेने की बात कहकर व्यापारी का भरोसा जीत लिया। इसी दौरान उसने चालाकी से राजीव गुप्ता की पैंट की जेब काट दी। कुछ दूर आगे बढ़ने पर व्यापारी को जेब कटने का अहसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.