Badaun News: लालपुल श्मशान घाट के पास संदिग्ध हालात में युवक की मौत
बदायूं, सितम्बर 3 -- Badaun News: बदायूं। घर से निकला युवक बेहोशी की हालत में सदर कोतवाली क्षेत्र के लालपुल के पास मिला। परिजन उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
शव की स्थिति सदर कोतवाली क्षेत्र के लालपुल स्थित श्मशान घाट के पास बुधवार शाम मोहित राठौर उम्र 26 वर्ष पुत्र ओमपाल सिंह संदिग्ध नशे की हालत में मिले। वह सुबह घर से किसी काम से निकले थे। शाम करीब पांच बजे श्मशान घाट के पास उन्हें देखकर पुलिस और परिजनों को सूचना दी गई। इसके बाद परिजन और पुलिस मोहित को राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उन्हें भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान डॉक्टर ने मोहित को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस ने शव कब्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.