बदायूं, नवम्बर 2 -- Badaun News: घर के सामने लाइट का गड्ढा खोदने का विरोध करने पर कुछ लोगों ने युवक और बीच-बचाव करने आए एक अन्य व्यक्ति को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कबूलपुरा निवासी नासिर पुत्र जावित ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 31 अक्टूबर की दोपहर वह घर पर था। इसी दौरान वलाकत पुत्र शराफत, शाहनवाज और मोवीन पुत्र वलाकत उसके घर के सामने लाइट का गड्ढा खोद रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे और उसकी पत्नी किशवरी को गाली दी और लाठी-डंडों से मारपीट की। बीच-बचाव करने आए सुबहान को भी पीटा, जिसे परिजन उपचार के लिए बरेली ले गए। नासिर के सिर और उंगली में चोट आई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा ...