Badaun News: लखनऊ में डॉ. राजीव राज को मिला सम्मान
बदायूं, अक्टूबर 9 -- Badaun News: उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के तत्वावधान में अपने दिवंगत परिजनों की स्मृति को सहेजने के उद्देश्य से 'प्रणाम' कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय पुस्तक मेला, लखनऊ में संपन्न हुआ। जिसमें प्रख्यात कवि डॉ. उर्मिलेश स्मृति सम्मान उनकी पत्नी मंजुला शंखधार एवं डॉ. सोनरूपा विशाल, रजतूपा एवं डॉ. अक्षत अशेष द्वारा डॉ. राजीव राज को प्रदान किया गया। राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश की मौजूदगी में काव्य सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें नरेंद्र गरल बलराम श्रीवास्तव, अर्जुन सिंह चाहान, गजेंद्र प्रयांशु एवं डॉ. राजीव राज ने अपनी रचनाओं की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर इन सभी साहित्यकारों को भी सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के प्रधान डॉ. सर्वेश अस्थाना ने सभी का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.