Badaun News: लक्ष्मण ने काटे सूर्पणखा के नाक-कान
बदायूं, अक्टूबर 24 -- Badaun News: नगर के मोहल्ला संख्या छह स्थित मेला ग्राउंड पर आयोजित रामलीला महोत्सव में गुरुवार रात पंचवटी में सूर्पणखा के नाक-कान काटने की लीला का मंचन किया गया। कलाकारों ने सजीव अभिनय और प्रभावशाली संवादों के माध्यम से रामायण के इस प्रसंग को जीवंत कर दिया। लीला देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। मंचन में दिखाया गया कि वनवास के दौरान भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण पंचवटी में निवास कर रहे थे। इसी दौरान लंकापति रावण की बहन सूर्पणखा वहां पहुंची। वह भगवान श्रीराम को देखकर उन पर मोहित हो गई और विवाह का प्रस्ताव रखा। श्रीराम के प्रस्ताव ठुकराने पर वह लक्ष्मण के पास पहुंची, लेकिन उन्होंने भी विवाह से इनकार कर दिया। इससे क्रोधित होकर सूर्पणखा ने माता सीता को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। इस पर लक्ष्मण ने उसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.