Badaun News: लंपी स्किन डिजीज संक्रामक बीमारी : डॉ. दीप
बदायूं, अक्टूबर 8 -- Badaun News: ग्राम पिपरिया में लंपी स्किन डिजीज से बचाव के लिए पशु चिकित्सा विभाग की ओर से विशेष टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में पशु चिकित्सा अधिकारी आसफपुर डॉ. दीप कुमार वार्ष्णेय ने ग्रामीणों को इस गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक किया और संरक्षित गोवंश का नि:शुल्क टीकाकरण किया। डॉ. वार्ष्णेय ने पशुपालकों को बताया कि लंपी स्किन डिजीज एक संक्रामक वायरल बीमारी है, जो एक विशेष प्रकार के विषाणु के कारण गोवंश में फैलती है। इस बीमारी की चपेट में आने पर पशुओं को तेज बुखार आता है और उनके शरीर पर बड़ी-बड़ी गांठों के साथ फोड़े बन जाते हैं। यह भी पढ़ें- गोवंशीयों को लगेगा एलएसडी का टीका यह भी पढ़ें- Gangapar News: लंपी के खतरे के बीच सैदाबाद में टीकाकरण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.