Badaun News: लंका दहन का मंचन देख गूंजे जयकारे
बदायूं, अक्टूबर 26 -- Badaun News: बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या छह स्थित मेला ग्राउंड पर चल रहे रामलीला महोत्सव में शनिवार रात लंका दहन का मंचन किया। माता सीता की खोज करते हुए हनुमान लंका पहुंचे। अशोक वाटिका में माता सीता से भेंट कर उन्होंने भगवान श्रीराम का संदेश दिया। इसके बाद रावण के सैनिकों ने हनुमान को बंदी बनाकर उनकी पूंछ में आग लगा दी। हनुमान ने जलती पूंछ से सोने की लंका में आग लगा दी। लंका दहन का दृश्य देखकर दर्शकों ने जयकारे लगाए। इससे पहले यहां पालिकाध्यक्ष ज्ञानदेवी सागर और उनके पति ओमप्रकाश सागर ने भगवान राम की आरती उतारी। अध्यक्ष संजीव वार्ष्णेय उर्फ विक्की, डॉ. श्रीकृष्ण गुप्ता, आदित्य माहेश्वरी, जितेंद्र कुमार वार्ष्णेय, हरिओम राठौर, सूर्यप्रकाश देवल, मनीष असावा सहित अन्य पदाधिकारियों का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.