Badaun News: रोहरी गांव कीबिगाड़ी सूरत, गिरते पड़ते निकलते ग्रामीण
बदायूं, सितम्बर 22 -- Badaun News: दातागंज के रोहरी गांव के ग्रामीण गंभीर समस्याओं से जूझ रहे हैं। बारिश के बाद गांव का मुख्य मार्ग और सभी संपर्क रास्ते कीचड़ और बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गए हैं, जिससे ग्रामीणों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार बारिश के बाद रोहरी गांव का मुख्य रास्ता पूरी तरह से दलदल बन गया है। सड़क पर घुटनों तक कीचड़ जमा है और जगह-जगह दो से तीन फीट गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिनमें बारिश का पानी भर जाने से हादसे का खतरा लगातार बना हुआ है। स्थिति यह है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है, वहीं दोपहिया और चार पहिया वाहनों का निकलना तो पूरी तरह बंद हो गया है।
समस्या से प्रभावित लोग सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है। गांव के प्राथमिक और जूनियर स्कूल जाने वाले बच्चे रोजाना कीचड़ से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.