बदायूं, अगस्त 7 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। शहर में रोडवेज बस स्टैंड के आसपास का इलाका पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुका है। यह गड्ढे उस वक्त और ज्यादा नुकसानदायक बन जाते हैं जब बरसात होती है। बारिश में यह पता नहीं चल पाता है कि सड़क कहां पर है और गड्ढे कहां हैं। इससे बाइक सवार इन गड्ढों की चपेट में आकर चोटिल हो रहे हैं। शहरवासियों के अलावा राहगीरों ने इस समस्या के समाधान की मांग कई बार की, लेकिन जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। इस वजह से बरसात के मौसम में यह समस्या बढ़ती ही जा रही है। शहर में रोडवेज बस स्टैंड के लिए पुलिस लाइंस चौराहा हो या फिर लावेला चौक दोनों ओर से सड़क पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। यह भी पढ़ें- Pakur News: प्रखंड मुख्यालय के मस्जिद रोड की स्थिति जर्जर, आवागमन में होती है परेशानी गड्ढों में तब्दील...