Badaun News: रोडवेज बसों में सिर्फ दिखने के हैं पैनिक बटन, काम नहीं करते
बदायूं, जुलाई 21 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। रोडवेज बसों में महिलाओं और यात्रियों की सुरक्षा के लिये लगे पैनिक बटन इमरजेंसी में काम नहीं करते हैं, क्योंकि इन्हें परिवहन निगम या पुलिस कंट्रोल के इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम से जोड़ा नहीं गया है। ऐसे में इनके बसों में लगने का महिलाओं एवं यात्रियों के लिये इमरजेंसी में कोई लाभ नहीं है। बदायूं डिपो में निगम की कुल बसों की संख्या 133 है, उनमें 111 बसें बीएस-6 हैं, जिनमें पैनिक बटन लगे हुये हैं, लेकिन ये बटन इमरजेंसी में दबाने पर काम नहीं कर रहे हैं। इसके पीछे वजह यह बतायी जा रही है कि इन्हें परिवहन निगम एवं पुलिस के इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम के कंट्रोल रूम से जोड़ा नहीं किया गया है। ऐसे में इमरजेंसी में इन्हें दबाने का कोई फायदा नहीं है, इतना जरूर है कि अगर किसी यात्री ने पैनिक बटन दबाया तो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.