Badaun News: रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की मौत, चालक पर मुकदमा
बदायूं, जुलाई 28 -- Badaun News: म्याऊं, संवाददाता। उसावां थाना क्षेत्र के साड़ी गांव में बाजरा की बुवाई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी 20 वर्षीय अक्षय पुत्र ओम सिंह रविवार दोपहर गांव के रमेश के ट्रैक्टर पर बैठकर मेवाराम के खेत में बाजरा की बुवाई के लिए गया था। बुवाई के दौरान वह अचानक ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और पीछे चल रहे रोटावेटर की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद खेत पर अफरा-तफरी मच गई।ग्रामीणों ने बताया कि रमेश का भतीजा हिमांशु पुत्र हरीश चंद्र किराये पर ट्रैक्टर लेकर बाजरा की बुवाई करने आया था। ट्रैक्टर पर अक्षय सहित गांव के तीन अन्य युवक भी सवार थे। मृतक के पिता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.