बदायूं, नवम्बर 28 -- Badaun News: बदायूं। जिले के ग्राम रोजगार सेवकों एवं बीवीजीरामजी के संविदा कार्मिकों ने अपनी लंबित मांगों के विरोध में शुक्रवार को मालवीय आवास गृह पर जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम एवं सीडीओ को दिया। रोजगार सेवकों की मांगों को लेकर अन्य संगठनों ने भी समर्थन दिया है। ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र पाल और ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष विशाल पटेल ने धरना स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन पत्र सौंपा। उन्होंने कार्मिकों की आवाज बुलंद करते हुए आश्वस्त किया कि उनकी जायज मांगों के संघर्ष में वे पूरी तरह साथ खड़े हैं। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: बकाया मानदेय को लेकर रोजगार सेवकों का प्रदर्शन वहीं, ग्राम प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष पंकज सक्सेना एवं मंडल अध्यक्ष रंधावा ...