Badaun News: रूट डायवर्जन में डिपो को रोज 12 लाख का नुकसान
बदायूं, अगस्त 4 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिये जिला प्रशासन द्वारा किये गये रूट डायवर्जन का सीधा असर परिवहन निगम की आय पर पड़ा है। बदायूं डिपो के लिये प्रतिदिन डायवर्जन के चलते करीब 12 लाख का नुकसान हो रहा है। चार दिन में कुल 48 लाख का नुकसान डिपो को उठाना पड़ा है। जिला प्रशासन ने कांवड़ यात्रा के चलते शुक्रवार शाम आठ बजे से सोमवार शाम पांच बजे तक कांवड़ियों की भीड़ एवं उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये रूट डायवर्जन लागू किया है। जिसके चलते कांवड़ रूट पर भारी वाहनों के अलावा रोडवेज बसों का पूरी तरह प्रतिबंधित किया है। सावन के पहले सोमवार को लेकर चार दिन रहे रूट डायवर्जन में बदायूं डिपो को करीब 48 लाख का नुकसान हुआ है। रूट डायवर्जन के दौरान बरेली जाने वाली बसें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.