Badaun News: रिश्तेदारी में जाने की बात कहकर कार ले गया युवक
बदायूं, सितम्बर 11 -- Badaun News: बिसौली थाना क्षेत्र के गांव बरखेड़ा निवासी राकेश कुमार पुत्र अंगद सिंह ने फैजगंज बेहटा पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि गांव खेड़ादास निवासी मनोज सागर उनके बेटे का परिचित है। करीब छह महीने पहले मनोज उनके घर आया और किसी रिश्तेदारी में जाने की बात कहकर उनकी कार ले गया। इसके बाद उसने कार को वापस नहीं किया है। फोन करने पर वह फोन बंद कर लेता है। मामले की तहरीर के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.