Badaun News: राहगीर पर सांड़ का हमला, दुकानदारों ने बचाया
बदायूं, जुलाई 13 -- Badaun News: बिल्सी, संवाददाता। बिसौली-कासगंज बाईपास मार्ग स्थित बदायूं चौराहे पर सांड़ के हमले में राहगीर घायल हो गया। दुकानदारों ने सांड़ को भगाया और घायल का प्राथमिक उपचार कराया। घटना शनिवार शाम करीब सात बजे की है। जानकारी के अनुसार लखनऊ के मनोज कुमार बिल्सी स्थित एक सहकारी समिति में कार्यरत हैं। वह भोजन करने के लिए बदायूं चौराहे की ओर जा रहे थे। तभी चौराहे पर गोवंशों के झुंड़ में शामिल सांड़ ने अचानक उन पर हमला कर दिया। मनोज कुमार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के दुकानदार लाठी-डंडे लेकर पहुंचे। दुकानदारों ने सांड़ को वहां से भगाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.