बदायूं, जुलाई 5 -- Badaun News: सहसवान, संवाददाता। क्षेत्र में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच चल रहा तनाव शुक्रवार रात खूनी संघर्ष में बदल गया। शौच के लिए घर से निकले एक युवक को गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैॅ। यह भी पढ़ें- Badaun News: रास्ते के विवाद में युवक को गोली मारी, हिरासत में आरोपीघटना का विवरण सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव समदा में शुक्रवार रात करीब 10 बजे गोली चलने की घटना हुई। गांव निवासी 38 वर्षीय राजवीर पुत्र रामस्वरूप घर से शौच के लिए निकले थे। आरोप है कि रास्ते के विवाद को लेकर दूसरे पक्ष से उनका सामना हो गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ी और गोली चल गई। गोली लगने से राजवीर गंभीर रू...