Badaun News: राशन घटतौली की शिकायत पर गांव पहुंची पूर्ति विभाग की टीम
बदायूं, अक्टूबर 29 -- Badaun News: सैदपुर/वजीरगंज। ब्लॉक वजीरगंज क्षेत्र के गांव खुर्रमपुर भमोरी में राशन वितरण में घटतौली की शिकायत पर पूर्ति विभाग की टीम ने जांच की। कार्डधारकों ने राशन डीलर पर प्रति कार्ड दो से तीन किलोग्राम कम राशन देने का आरोप लगाते हुए एसडीएम और पूर्ति निरीक्षक से शिकायत की है। लोगों ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर धमकी दी गई है। कार्डधारक दारा सिंह, रीना, उर्मिला, भजनलाल, शिव सिंह और महेंद्र सिंह के अनुसार, राशन वितरण के दौरान निर्धारित मात्रा से कम राशन दिया जाता है। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर मारपीट करने और एससी एक्ट में फंसाने की धमकी दी जाती है। मामले से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने की भी बात कही जा रही है।शिकायत मिलने पर पूर्ति निरीक्षक दिनेश यादव टीम के साथ गांव पहुंचे और का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.