Badaun News: रावण वध के साथ रामलीला महोत्सव का समापन
बदायूं, अक्टूबर 26 -- Badaun News: रूदायन। नगर के ज्वालामुखी मंदिर पर आयोजित रामलीला महोत्सव का रावण वध और पुतला दहन के साथ समापन हो गया। पुतले में आग लगते ही पूरा परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। रामलीला महोत्सव के अंतिम दिन भगवान श्रीराम और लंकापति रावण के बीच युद्ध का मंचन किया गया। अंत में भगवान श्रीराम के हाथों रावण का वध होते ही विशाल पुतले का दहन किया गया। रामलीला मंच पर वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर गुप्ता ने भगवान श्रीराम का राजतिलक किया। इस अवसर पर किशन लाल गुप्ता, संजीव गुप्ता, अनुभव गुप्ता, राहुल गुप्ता, पदम गुप्ता, डॉ. अजीत मोहन गुप्ता, अशोक यादव, दीपक वार्ष्णेय, नन्नू गुप्ता, सीपी पाल और विद्या रतन चौधरी समेत अनेक लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Kannauj News: तालग्राम में अच्छाई की जीत के साथ रावण दहन यह भी पढ़ें- Kannau...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.