Badaun News: रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक एक को
बदायूं, अक्टूबर 27 -- Badaun News: बदायूं। राष्ट्रीय लोकदल में नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर चल रही नाराजगी के बीच पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह यादव ने एक नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे मोहल्ला गांधी नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर पुराने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। बैठक में संगठन की मौजूदा स्थिति, पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी और उनके योगदान पर चर्चा होगी। जितेंद्र सिंह यादव ने पुराने कार्यकर्ताओं, विभिन्न प्रकोष्ठों के पूर्व व वर्तमान अध्यक्षों, पदाधिकारियों और विधानसभा व निकाय चुनावों के प्रत्याशियों से बैठक में शामिल होने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.