Badaun News: रायपुर-वैन मार्ग बदहाल, ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत
बदायूं, अगस्त 27 -- Badaun News: बिल्सी। क्षेत्र में रायपुर से वैन गांव को जाने वाला मुख्य मार्ग लंबे समय से बदहाल पड़ा है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है। पानी भरने के कारण इस मार्ग से निकलना दुश्वार हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण को लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। आरोप है कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी सड़क की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। मार्ग की हालत खराब होने से राहगीरों के साथ ही वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई स्थानों पर गड्ढों के कारण हादसे का खतरा बना रहता है। गांव निवासी सुधीर कुमार, रोहित, बिट्टू, किशन पाल,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.