बदायूं, अक्टूबर 28 -- Badaun News: कछला, संवाददाता। नगर पंचायत कछला के वार्ड नंबर नौ में आयोजित रामलीला के तीसरे दिन भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघन के जन्म तथा ताड़का वध की लीला का मंचन किया गया। कलाकारों ने आकर्षक अभिनय के माध्यम से भगवान श्रीराम के जन्म की कथा और ऋषि विश्वामित्र के यज्ञ की रक्षा के प्रसंग को जीवंत कर दिया। लीला के दौरान दर्शकों ने भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए। मंचन के अनुसार, राजा दशरथ के लंबे समय तक संतान नहीं होने पर गुरु वशिष्ठ की सलाह से महर्षि ऋष्यशृंग के मार्गदर्शन में पुत्रेष्टि यज्ञ कराया गया। यज्ञ की पूर्णाहुति पर अग्निदेव प्रकट हुए और राजा दशरथ को दिव्य खीर प्रदान की। राजा ने खीर अपनी तीनों रानियों कौशल्या, कैकेयी और सुमित्रा को दी। अयोध्या में चारों राजकुमारों के जन्म से खुशियां छा गईं। इसी दौरान ऋषि ...