Badaun News: राम का राजतिलक, भरत मिलाप देख भावविभोर हुए दर्शक
बदायूं, नवम्बर 4 -- Badaun News: बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव पिंडौल स्थित जनता आदर्श रामलीला कमेटी के मंच पर दस दिवसीय रामलीला महोत्सव का समापन भगवान श्रीराम के राजतिलक और भरत मिलाप की लीला के साथ हुआ। अंतिम दिन रावण वध से लेकर श्रीराम के राज्याभिषेक तक की लीलाओं का भावपूर्ण मंचन किया गया। इस दौरान रामलीला मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। कमेटी की ओर से कलाकारों, व्यवस्थाओं में सहयोग करने वालों और रामबारात में शामिल जय हिंद बैंड उघैती के सदस्यों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मेला अध्यक्ष सत्यप्रकाश तिवारी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रबंधक प्रदीप गुप्ता, राजेश गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, अनुराग भूषण गुप्ता, मनोहर लाल शर्मा, मुनेद्र शर्मा, शैलेश शर्मा, मुनीष शर्मा, अनिल तिवारी, शुभम तिवारी, जगदीश सक्सेना,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.