बदायूं, अक्टूबर 28 -- Badaun News: कादरचौक,संवाददाता। क्षेत्र के गांव धनूपुरा में आयोजित रामलीला का वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. शैलेश पाठक ने फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। कहा, मेले हमारी भारतीय संस्कृति और परंपराओं के अभिन्न अंग हैं। मेला आपसी भाईचारे, मेलजोल और सामाजिक एकता का अनमोल प्रतीक होता है। रामलीला जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज को अपनी संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित रामलीला हमें सत्य, धर्म, मर्यादा, त्याग और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। ऐसे आयोजन से नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक आदर्शों को समझने का अवसर मिलता है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: मुकुट पूजन के साथ शुरू हुई नगर पंचायत अजुहा की रामलीला भाजपा मंडल अध्यक्ष विदेश श्रीवास्त...