Badaun News: रामलीला में अंगद-रावण संवाद का मंचन किया
बदायूं, अक्टूबर 28 -- Badaun News: बिल्सी, संवाददाता। नगर के मोहल्ला संख्या छह स्थित मेला ग्राउंड में आयोजित रामलीला महोत्सव में सोमवार रात अंगद-रावण संवाद की लीला का मंचन किया गया। मंचन में दिखाया कि भगवान श्रीराम के दूत बनकर अंगद रावण के दरबार में पहुंचे। उन्होंने रावण को माता सीता को सम्मानपूर्वक लौटाकर युद्ध टालने और भगवान श्रीराम की शरण में आने की सलाह दी।अहंकार में चूर रावण ने अंगद की बात मानने से इंकार कर दिया। इसके बाद अंगद ने दरबार में अपना पैर जमा दिया और रावण के योद्धाओं को उसे हटाने की चुनौती दी। कोई भी योद्धा उनका पैर नहीं हिला सका। इस प्रसंग ने दर्शकों में उत्साह भर दिया। भाजपा नेत्री ममता शाक्य, उनके पति डीएसओ एसपी शाक्य, अनूप शर्मा ने भगवान श्रीराम की आरती उतारकर आशीर्वाद लिया। श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाये। रामलीला कमेटी अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.