बदायूं, अक्टूबर 28 -- Badaun News: द बदायूं, प्रमुख संवाददाता।हास्य, व्यंग्य, श्रृंगार और वीर रस की कविताओं से बुधवार 28 अक्टूबर की रात बदायूं का रामलीला मंच गूंजेगा। श्रीरामलीला महोत्सव समिति की ओर से राष्ट्रीय गीतकार डॉ. उर्मिलेश की स्मृति में अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें देश के ख्याति प्राप्त कवि और स्थानीय साहित्यकार अपनी रचनाओं से श्रोताओं को काव्य रस से सराबोर करेंगे।समिति अध्यक्ष अरविंद कांत ने बताया कि रामलीला मंच पर पहले भी कई विराट कवि सम्मेलन आयोजित हो चुके हैं, जिनमें देश के वरिष्ठ और लोकप्रिय कवियों ने काव्य पाठ किया है। इस वर्ष डॉ. उर्मिलेश की स्मृति में आयोजन को भव्य रूप दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Badaun News: राम का तुम्हें मंदिर बनाना है तो, पहले मन का रावण मारो... कार्यक्रम रात 8:30 बजे से शुर...