बदायूं, अक्टूबर 3 -- Badaun News: जिले में भ्रष्टाचार की हदें पार होती जा रही हैं। गोशाला मामले में तीन लाख रुपये की रिश्वत का मामला अभी शांत नहीं हो पाया, अब शहर के सबसे बड़े रामलीला आयोजन की अनुमति में 50 हजार रुपये की रिश्वत के मामले में सिटी मजिस्ट्रेट आरोपों में घिर गये हैं। अनुमति के नाम पर सिटी मजिस्ट्रेट के एक बाबू ने 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ने भाजपा जिलाध्यक्ष को इस बारे में जानकारी दी। जिसके भाजपा जिलाध्यक्ष ने डीएम से इस बारे में कहा। आननफानन में रामलीला कमेटी को मेले की अनुमति तो मिल गई, पर डीएम ने इस मामले में गंभीर रुख अपनाते हुये एडीएम प्रशसन की अगुवाई में जांच कमेटी गठित कर 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है。 यह भी पढ़ें- Mau News: मेले की जमीन से हटा अतिक्रमण, रामलीला कमेटी में खुशीरामलीला आयोजन ...