Badaun News: रात में घर में लगी आग, नगदी समेत सामान जला
बदायूं, जुलाई 24 -- Badaun News: उसावां, संवाददाता। देर रात एक मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग ने देखते ही देखते पूरे घर को चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में नगदी, अनाज, कपड़े और गृहस्थी का सामान जल कर नष्ट हो गया। मामला उसावां थाना क्षेत्र के गांव निरंजन नगला का है। गांव निवासी कृष्णपाल पुत्र इतवारी लाल ने बताया कि देर रात उनके घर में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटें उठती देख उन्होंने सबसे पहले अपनी पत्नी और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और मोहल्ले के लोगों की मदद से काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक घर में रखे 50 हजार रुपये की नकदी, खाने-पीने का अनाज, कपड़े, बर्तन तथा दैनिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.